शरीर में पानी की कमी का पता कैसे लगाएं?HealthPlanet

Posted on Wed 30th Nov 2022 : 09:39

भागदौड़ भरी इस जिंदगी में इंसान का शरीर कब कौन सी बीमारी से घिर जाए, इसके बारे में कुछ कहा नही जा सकता, क्योंकि हमारे आसपास कई ऐसी बीमारियां हैं, जो हमें पलक झपकते ही अपना शिकार बना लेती हैं. कई बीमारियां ऐसी भी हैं, जो हमारी कुछ गलतियों की वजह से हमे अपनी चपेट में ले लेती हैं. इनमें से एक गलती है कम पानी पीना.

हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ठंड के मौसम में देखा जाता है कि कई लोग पानी का सेवन बेहद कम करते हैं या न के बराबर करते हैं, जबकि हमें ये बात ध्यान रखनी चाहिए कि मौसम चाहे सर्दी का हो या फिर गर्मी का, हर इंसान को पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए

क्या कहती हैं डाइट एक्सपर्ट रंजना सिंह
डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह के अनुसार, भरपूर मात्रा में पानी पीने (Drinking water) से कई रोग दूर होते हैं और आपको कई बीमारियों से लड़ने में शक्ति मिलती है. लेकिन, कई बार हम सेहत के लिए लाभदायक मानकर जरूरत से ज्यादा पानी पी लेते हैं, जो कि स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी सिद्ध हो जाता है. इसलिए आपको अपने शरीर की जरूरत के हिसाब से ही पानी पीना चाहिए.
शरीर में पानी की कमी के लक्षण

1. हर वक्त भूख लगना
2. यूरिन का पीलापन
3. सांसों की दुर्गंध
4. सिरदर्द की शिकायत
5. थकान होना

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info